03

मेने अपनी लाइफ में उखाड़ा ही क्या है

होटल ब्लू मून,

रात करीब 9:50 पर रोहन की गाडी पार्किंग एरिया में आकर रूकती है और रोहन उस गाडी से बहार आता है और सीधा होटल के लुक्सुरिओउस रूम्स एरिया की तरफ बढ़ जाता है!

एक रूम के आगे पहुँचते ही वो रिंग करे उससे पहले ही रूमका दरवाजा खुलता है और एक नाजुक सा हाथ रोहन को पकड़कर अंदर की तरफ खींच लेता है!


रात करीब 12 बजे!

उसी होटल रूम में रोहन और निशा दोनों बेड पर एक ब्लैंकेट में एक दुसरे की बाहों में लेटे हुए थे तभी रोहन अपने फोन मे टाइम देखते हुए कहता है - "अब मुझे जाना होगा बेबी, अनन्या के आने का टाइम हो गया है और वो मुझे घर पे नहीं देखेगी तो उसे शक हो जायेगा!"

रोहन उठ के अपने निचे बिखरे हुए कपडे उठकर पहनने लगता है और निशा अपने आप को कवर करतेहुए बोलती है,- "तुम उसके पति से ज्यादा केयरटेकर बन गए हो, वो तुम्हे बिज़नेस में इन्वॉल्व तो करती ही नहीं है!"

रोहन के चेहरे पे थोड़े उनकंफर्टबल एक्सप्रेशंस आगये , वो धीरे से बोलता है, तुम टेंशन मत लो धीरे धीरे सब हमारे ही कण्ट्रोल में होगा!" और रूम से निकल जाता है!

लेकिन रोहन को रूम से निकलते हुए कबीर देख लेता है, और उसके चेहरे पे अजीब से एक्सप्रेशन थे!


नेक्स्ट मॉर्निंग,

सुबह अनन्या ऑफिस पहुँचती है। रोहन पहले से उसके केबिन में बैठा होता है।

वह मुस्कुराते हुए कहता है—

"तुम कंपनी चलाने में इतनी व्यस्त रहती हो कि छोटी-छोटी लीगल और फाइनेंस की चीज़ों में समय बर्बाद करती हो।"

अनन्या हँस देती है।

"CEO हूँ... देखना तो पड़ेगा।"

रोहन प्यार से जवाब देता है—

"अब तुम अकेली नहीं हो। कुछ ज़िम्मेदारियाँ मुझे भी निभाने दो।"

तभी मीरा ऑफिस में आती है कुछ फाइल्स के साथ और अनन्या को कहती है- "मैडम ये कुछ फाइल्स हैं आपके सिग्नेचर चाहिए"

अनन्या से पहले रोहन उन फाइल्स को अपने हाथ मे लेता है ओर कहता है कि लाओ मे चेक करता हूँ, मीरा को थोड़ा अजीब लगता है लेकिन अनन्या के कहने पर वो ऑफिस सेचली जाती है और अनन्या अब अपनी डेस्क पर बैठी है और रोहन फाइल्स को देखने के बाद अनन्या को देते हुए कहता है ये लो, sign करदो मेने सब चेक कर लिया है"

अनन्या सीधा sign नहीं करती है बल्कि फाइल को एक बार फिर से पढ़ती है और sign करने के बाद रोहन की तरफ देखकर कहती है, "हम्म्म नॉट बाद Mr रोहन, आप मेरे अस्सिस्टेंट क्यों नहीं बन जाते! "

अनन्या के फाइल को दुबारा पढ़ने और रोहन को असिस्टेंट बोलने की वजह से रोहन के चेहरे पे कुछ अजीब से एक्सप्रेशन आ जाते हैं लेकिन उन्हें कण्ट्रोल करते हुए और एक स्माइल लाते हुए रोहन बोलता है- "anything you say my queen!"

रोहन उसके बाद से अनन्या को हर क्लाइंट के साथ कंपनी देता है और आजकल रोहन हर मीटिंग में मौजूद रहता है। हर फाइल पहले उसके हाथ से गुजरती है।

मीरा ये सब नोटिस करती है और उसे ये सब अजीब लगता है तो है अनन्या को हल्के से कहती है—

"मैम... पहले तो सर कभी ऑफिस के काम में इतना इंटरेस्ट नहीं लेते थे।"

अनन्या मुस्कुराती है—

"वो मेरा वेट करते हुए बोर हो जाते हैं और मेरा बोझ कम करना चाहते हैं। तुम ज्यादामत सोचो रोहन का नेचर थोड़ा सा रुड है but he is a nice person "

मीरा चुप हो जाती है।

लेकिन उसके चेहरे पर हल्का शक दिखता है। क्यूंकि जो वो देख पा रही थी शायद अनन्या को वो सब नजर नहीं आ रहा था या फिर अनन्या वो देखना ही नहीं चाहती थी जो मीरा देख रही थी! और आज अनन्या ने एक और वार्निंग को अनदेखा किया !

शाम को निशा अनन्या को शॉपिंग के लिए ले जाती है।

रास्ते में बातों-बातों में कहती है—

"अब तू इतनी बड़ी बिजनेसवुमन बन गई है...कहीं मुझे भूल तो नहीं जाएगी?"

अनन्या तुरंत उसका हाथ पकड़ती है।

"पागल है क्या? तू मेरी बहन है।"

निशा की आँखें भर आती हैं।

(ये आँसू नकली हैं।)

वह धीरे से कहती है—"दुनिया बदल जाए...लेकिन तू कभी मत बदलना।"

यहीं वह अनन्या को भावनात्मक रूप से और बाँध देती है। अनन्या निशा को कसकर गले लगाती है और खूब सारी बातें करती है व्ही निशा के चेहरे पे भी एक फेक स्माइल आजाती है!

कुछ देर बाद निशा कहती है- "यार अनन्या में चाहती नहीं थी तुझे कोई प्रोब्लेम हो, but मेरे मम्मी पापा वर्ल्ड टूर पर गए हैं और में घर पे अकेली हूँ, मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता है अकेले, क्या मे तेरे पास आकर रुक सकती हूँ, अगर तुझे कोई ऐतराज़ नहीं हो तो!"

अनन्या निशा के घर पे आके रहने वाली बात पे थोड़ा सोचने लगती है तभी निशा बोलती है- "अगरतुझे प्रॉब्लम है तो कोई बात नहीं यर में समझ सकती हूँ तेरी सिचुएशन "

अनन्या हलके बनावटी गुस्से के साथ कहति है- "निशा, मेने कितने बार कहा है कि तू ये फॉर्मेलिटी मत किया कर, तेरा भी घर है यॉर तू कभी भी आ सकती है और इवन रह भी सकती है, मुझे क्या ऐतराज़ होगा और खबरदार आज के बाद मुझसे इतनी फॉर्मेलिटी से बात की तो...जो मेरा है वो तेरा भी है!"

निशा तुरंत कहती है- "तोह फिर रोहन भी मेरा है?"

अनन्या थोड़ा असहज हो जाती है तभी निशा एकदम से जोर से हस्ती है और कहती है, अरे यर शकल देख तेरी,, कितना डर गयी है में तोह मजाक कर रही थी yrr,"

अनन्या के चेहरे पर एक असहज मुस्कान आ जाती है!

रात में अनन्या के सोने के बाद रोहन निशा के रूम में जाता है !

रोहन- "यार तुम्हारा घर पे आके रहने वाला आईडिया तोह ब्रिलियंट था, अब हम दोनों मिल के हमारे काम को अंजाम दे पाएंगे "

निशा—"हाँ बेबी, मेने तोह बस एक दो इमोशनल लाइन्स बोली और अनन्या तुरंत मान गयी, वैसे भी मुझे तुम्हारी इतनी याद आती है में तुमसे दूर नहीं रहना चाहती अब or"

रोहन "लगता है वो अब पूरी तरह हमारे कंट्रोल में है।"

निशा - "अभी नहीं।जब तक वो हमपर अँधा विशवास न करने लगे! ...

तब तक गेम पूरा नहीं होगा।"

रोहन निशा की बात पर अपना सर सहमति में हिलता है- "हमे जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए नहीं तो हमारा गेम हमारे ऊपर ही उल्टा पड़ सकता है

अगले दिन,

रोहन अनन्या के ऑफिस में बैठे हुए कुछ फाइल्स देख रहा ठौर अनन्या लैपटॉप पर अपना कामकर रही थी, तभी रोहन बोलता है-" अनन्या , मुझे तुमसे कुछ बात करनी थी!

अनन्या-" हाँ बोलो न"

रोहन- "सभी फाइल्स पर तुम्हारे ही signs चाहिए होते है , अगर तुम यहाँ नहीं हुई तोह कंपनी तो चलेगी ही नहीं तुम्हारे साइन के बिना तोह!

अनन्या मुस्कुराते हुए कहती है- "तो मे कहा जा रहि हूँ कंपनी को छोड़ के, ये तो मेरी कंपनी नहीं मेरा बच्चा है, जिसको मेने पाल पास के इतना बड़ा किया है अब इससे दूर जाना मेरे बस की बात नहीं रोहन!"

रोहन - "हाँ वो तो ठीक है लेकिन मान लो तुम्हे कही आउट ऑफ़ इंडिया टूर पे जाना पड़ा या फिर तुम बीमार हुई ओर तुम्हेँ ब्रेक लेना पड़ा या फिर जब हमारा खुद का बेबी होगा भी तोह तुम्हे प्र्ब्लेम होगी न! तो एक और इंसान तुम्हारी जगह अथॉरिटी में हुआ तह तुम्हारा काम इजी हो जायेगा na!

अनन्या रोहन की बच्चे वाली बात सुन थोड़ा चौंक जाती है फिर कहती है- "फिर भी रोहन में कही नहीं जा रही तो में इसबारे मे सोचा भी नहीं hai!

रोहन थोड़ा इर्रिटेट होते हुए बोलता है-" ठीक है यर जैसे तुम्हे सही लगे , तुम ही मालिक हो इस कंपनी की और वैसे भी मेने अपनी लाइफ में उखाड़ा ही क्या है जो तुम मेरे सजेशियन्स को सीरियस लोगी!

अनन्या - "ऐसी बात नहीं है रोहन, में तुम्हे सजेशियन्सऔर ओपिनियंस की कदर करती हूँ और में इस बारे मे जरूर सोचूंगी बस तुम अपने आप को इतना low मत फील करवाओ! "

Write a comment ...

your dark desire✨

Show your support

Get me a cup of coffee if I dared to write all your fictional desires!!

Write a comment ...