
Disclaimer - ये कहानी मेरी अपनी लिखी हुई है, कोई कॉपी नहीं की गयी है, लेकिन पूरी तरीके से फ़िक्शनल है, इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है! इसके कॉपीराइट मेरे पास रिजर्व्ड हैं, अगर कोई भी कॉपी करने की कोशिश करेगा तो उसपर लीगल एक्शन भी लिया जा सकता है! ठीक है , आज के लिए इतना ही अब आप कहानी एन्जॉय कर सकते हैं, अगर तारीफ़ करने या शिकायत करने का मन हो तो कमेंट भी कर सकते हैं और मेरे insta id पर dm भी!
ये कहानी है एक सीधी सादी लड़की रूहानी और डेविल जैसे खतरनाक राजवीर की है! . दोनों एक दुसरे के बिलकुल अपोजिट लेकिन बनेंगे एक दुसरे के ही! अब जानना ये है की आखिर किन चुनौतियों और situations को पार करना है इन दोनों को अपनी कहानी को मुकम्मल करने के लिए!

जहाँ रूहानी एक चुलबुली, प्यारी, खूबसूरत, साफ़ दिल की एक 21 साल की लड़की है जो अपने पिता से बहुत प्यार करती है, बिना माँ की बच्ची जिसके लिए उसके पिता ने दूसरी शादी भी नहीं की बस अपनी पूरी ज़िन्दगी अपनी बेटी पर कुर्बान कर दी. रूहानी अपने पापा को भगवान का दर्जा देती है और उनकी बात कभी नहीं टालती! लेकिन आज एक मजबूरी के चलते उसके पिता उसकी शादी कर रहे हैं! रूहानी ने अपनी सब इच्छाओं को मार कर पापा के कहने पर शादी के लिए हाँ कर दी है! शादी करने में उसे कोई दिलचस्पी नहीं थी इसलिए ना उसने दूल्हे को देखा यहाँ तक की उसका नाम भी नहीं पुछा बस शादी के लिए हाँ कर दी है!
व्ही दूसरी तरफ राजवीर, मुंबई का नंबर 1 डॉन और माफिआ की दुनिया का सबसे खतरनाक इंसान, केवल 28 साल की उम्र में उसकी ऐसी डरावनी रेपुटेशन है की कोई उसका नाम तक खुले आम नहीं लेता! राजवीर की आँखे हमेशा लाल ही नजर आती हैं! न जाने ऐसा किस बात का दुःख, तकलीफ और आग भरी है उसमे, जो वो इस दुनिया में किसी से शेयर नहीं करता! लोगों को लगता है की बाप की मौत के बाद वो पत्थर बन गया है और अब उसकी कोई कमजोरी नहीं है! लेकिन बहुत कम लोग जानते है की वो अपने बाप की मौत को एक साजिश मानता है और उसी के बदले की आग में जल रहा है! और जिस दिन उसके अंदर की आग बहार निकली, सबको जला कर राख कर देगी!

क्या इन दोनों का मिलना हो पायेगा कभी? कैसे मिलेंगे ये? और क्या एक दुसरे से प्यार कर पाएंगे? रूहानी जो आज शादी कर रही है अपने पापा की मजबूरी की वजह से और राजवीर जो बन चुका है एक पत्थर दिल डेविल , क्या इनकी ज़िन्दगी में प्यार होना लिखा है? वक़्त बताएगा लेकिन क्या आप इनके प्यार के साक्षी बनेंगे? क्या आप इनकी कहानी को पढ़ना चाहेंगे? इन्हे एक होते हुए देखेंगे? कमेंट करके बताइये आपकी क्या राय है इस कहानी के बारे में क्यूंकि भर भर के सस्पेंस, रोमांस और एक्शन देखने को मिलने वाला है! क्यूंकि इस कहानी में एक और ट्विस्ट ये हैं की राजवीर रूहानी की नफरत और बदले की वजह बनने वाला है! तो ये नफरत जब मोहोब्बत में बदलेगी तो कैसे ये एक दुसरे को अपनाएंगे!
लेकिन इसका पहला एपिसोड मै तभी दूंगी जब आप इस ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दोगे , अरे मेरा मतलब कमेंट करोगे💅✍️. at least 50 comments👀🫦🫦🫦!!



Write a comment ...